{"_id":"516d08bcb8b2244b770cc53f82bfd4d5","slug":"election-in-rajasthan-fight-between-bjp-and-congress-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों से पहले भाजपा चुस्त, कांग्रेस सुस्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चुनावों से पहले भाजपा चुस्त, कांग्रेस सुस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 11 Nov 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में 46 निकायों के लिए हो रहे चुनाव में माहौल देखकर लग रहा है कि भाजपा चुस्त है और कांग्रेस सुस्त है। भाजपा में उत्साह अधिक नजर आ रहा है और पार्टी ने पूर्व मंत्री सहित पदाधिकारियों तक को टिकट वितरित किए हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने ऐसे नेता को टिकट दिए हैं, यदि बोर्ड भाजपा का बना तो मेयर तक का अंदाजा लगाया जा सकता है।लेकिन सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने भी प्रभावशाली नेताओं से पार्षद की टिकट की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने माहौल भांपकर पांव पीछे कर लिए।
विज्ञापन
राजस्थान में जयपुर और जोधपुर निकाय चुनाव को महत्वपूर्ण माना जाता है। भाजपा ने जयपुर से भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रहे व वर्तमान में संगठन में प्रदेश मंत्री अशोक लाहोटी को टिकट दिया। इससे जाहिर हो रहा है यदि हमेशा की तरह बोर्ड भाजपा का बना, तो लाहोटी मेयर पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार होंगे।
विज्ञापन
जोधपुर निकाय चुनाव में राजेन्द्र सिंह गहलोत को टिकट दिया गया है। वे भाजपा की भैरोंसिंह शेखावत सरकार में मंत्री रहे हैं। ऐसे में जोधपुर में भाजपा का बोर्ड बना तो गहलोत मेयर पद के लिए मजबूत दावेदार हैं।
इधर, सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के कुछ नेता निकाय चुनाव में इसलिए हिस्सा नहीं ले रहे, क्योंकि उनका मानना है कि माहौल भाजपा के पक्ष में है। कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव बुरी तरह से हारे हैं। कांग्रेस ने पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास तथा नेता अर्चना शर्मा को निकाय चुनाव में हिस्सा लेने के लिए कहा था।
कांग्रेस ने जयपुर के लिए किए टिकट वितरण में फिलहाल सीधे तौर पर मेयर पद के लिए मजबूत दावेदार नजर नहीं आ रहा। हालांकि दो से चार बार मेयर रहे नेताओं को टिकट दिया गया है।