फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election for speaker in delhi assembly a test of arvind kejriwal

विश्वासमत के बाद केजरीवाल की आज दूसरी परीक्षा

Fri, 03 Jan 2014 12:51 PM IST
Updated Fri, 03 Jan 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
election for speaker in delhi assembly a test of arvind kejriwal
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को विधानसभा की पहली परीक्षा विश्वास मत में पास हो गए। अब शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में उनकी दूसरी परीक्षा होगी।
विज्ञापन


दिल्ली की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनिंदर सिंह धीर के सामने प्रो. जगदीश मुखी को प्रत्याशी के तौर पर उतारा है, लेकिन जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह कांग्रेस के रुख से तय होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस की होगी निर्णायक भूमिका

election for speaker in delhi assembly a test of arvind kejriwal

बिना शर्त बाहर से आप पार्टी को समर्थन देने वाली कांग्रेस निर्णायक भूमिका में है। अभी तक कांग्रेस के नेता कहते थे कि हम अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं किया।

नाम दाखिल करने की समय सीमा गुरुवार को 12 बजे खत्म हो गई। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही दो बजे शुरू होगी।

इसमें प्रोटेम स्पीकर चौधरी मतीन अहमद विधानसभा अध्यक्ष के लिए आए नाम बताएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि अध्यक्ष के मामले में भाजपा को समर्थन देने का सवाल ही नहीं होता।

लेकिन, आप पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देंगे या नहीं इस पर कुछ साफ नहीं किया।

यह हैं मैदान में

election for speaker in delhi assembly a test of arvind kejriwal

प्रो. जगदीश मुखी: दिल्ली विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। जनकपुरी से विधायक हैं। पांच बार विधायक बनने से पूर्व दो बार कार्यकारी पार्षद रहे हैं।

दिल्ली के वित्तमंत्री व शिक्षा मंत्री का पद संभालने के अलावा नेता प्रतिपक्ष के तौर पर काम किया है। सबसे उम्रदराज भी हैं। प्रोटेम स्पीकर का पद ठुकरा चुके हैं।

मनिंदर सिंह धीर:
आम आदमी पार्टी के जंगपुरा से विधायक हैं। कांग्रेस के तीन बार के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह को हराया है। शिक्षा में मास्टर डिग्री धारक हैं।

समाज सेवा के लिए दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। क्षेत्र में सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed