फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election fight on social media

सोशल मीडिया की जंग में बीजेपी सब पर भारी

Wed, 12 Mar 2014 03:39 PM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
election fight on social media
रणभेरी बज चुकी है, लड़ाके भी तैयार हैं, जंग का आगाज़ हो चुका है, इस जंग में वही जीतेगा जिस पर जनता अपने विश्वास की मुहर लगाएगी।
विज्ञापन


बहुत ज्यादा वक्त नहीं रह गया जब ये पता चल जाएगा कि सरकार कौन बनाएगा- यूपीए या एनडीए? या फिर तीसरा मोर्चा मार लेगा बाजी?

सभी राजनीतिक दल और राजनेता अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं, प्रचार के लिए नए नए तरीके निकाले जा रहे हैं और जनता तक पहुंचने की कवायद की जा रही है।

एक अनोखी लड़ाई सोशल मीडिया पर भी छिड़ी है। बुधवार दोपहर तक बीजेपी के फेसबुक पेज पर 2,620,062 लाइक्स हैं, कांग्रेस के फेसबुक पेज पर 2,046,070 लाइक्स हैं और आम आदमी पार्टी के पेज पर 1,687,687 लाइक्स हैं।
विज्ञापन


साफ है कि फेसबुकिया रेस में बीजेपी फिलहाल सबसे आगे चल रही है।

नेताओं में कौन है आगे?

election fight on social media

राजनीतिक दलों के बाद बात अगर राजनेताओं की हो तो एक बार फिर नरेंद्र मोदी बाजी मारते नज़र आ रहे हैं। बुधवार दोपहर तक मोदी के फेसबुक पेज पर 11,282,175 लाइक्स हैं।

कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी इस रेस में काफी पीछे नज़र आ रहे हैं। उनके फेसबुक पेज पर मात्र तीन लाख 48 हजार लाइक्स हैं।

नरेंद्र मोदी के बाद फेसबुक पर अगर किसी नेता का जलवा है तो वो हैं अरविंद केजरीवाल। उनके पेज पर 4,650,176 लाइक्स हैं।

यूपी के सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के फेसबुक पेज पर भी 443,385 लाइक्स हैं।

ट्विटर पर भी छिड़ी है जंग

election fight on social media

फेसबुक पर तो जंग छिड़ी है है लेकिन इस सोशल लड़ाई में ट्विटर भी अहम हथियार है। हर पार्टी और नेता इस हथियार का भी इस्तेमाल करने में पीछे नहीं है।

बीजेपी के ट्विटर पर करीब 385K फॉलोअर्स हैं तो वहीं बीजेपी की ओर से पीएम पद उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को 3.52 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

कांग्रेस यहां भी बीजेपी से मात खाती दिखाई दे रही है। कांग्रेस के ट्विटर पर करीब 137K फॉलअर्स हैं तो वहीं राहुल गांधी को करीब 68.6K लोग फॉलो करते हैं।

आम आदमी पार्टी को करीब 554K लोग फॉलो करते हैं तो वहीं अरविंद केजरीवाल के भी ट्विटर पर 1.48 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन

यूट्यूब पर भी बीजेपी आगे

election fight on social media

फेसबुक और ट्विटर के अलावा एक और भी लड़ाई छिड़ी है वीडियो के मैदान में। यूट्यूब के माध्यम से लाइव दिखा कर लोगों को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिशें जारी हैं।

कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर 5,327 सबस्क्राइबर्स हैं और करीब 503 वीडियो। राहुल गांधी के तमाम भाषण भी यहां पर देखे जा सकते हैं साथ ही तमाम रैलियों को भी लाइव दिखाया जाता है।

भारतीय जनता पार्टी यहां भी बहुत ही आगे है। बीजेपी के यूट्यूब चैनल पर 45053 सबस्क्राइबर्स हैं और 5771 वीडियो। बीजेपी की तमाम रैलियों को भी यहां लाइव दिखाया जाता है।

आम आदमी पार्टी के यूट्यूब चैनल पर अभी मात्र 102 वीडियो हैं और 32,251 सबस्क्राइबर्स। अब AAP की रैलियों को भी लाइव दिखाया जाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed