{"_id":"8d585345778b6ecc972482aeb9acdd45","slug":"election-date-final-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा आज संभव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा आज संभव
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Oct 2013 09:20 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग शुक्रवार को राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली तथा मिजोरम के विधानसभा चुनावों की तिथि की घोषणा कर सकता है। आयोग चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर चुका है।
विज्ञापन
इन राज्यों के विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। बड़े राज्यों में दो या तीन चरण में जबकि दिल्ली व मिजोरम जैसे छोटे राज्यों में एक ही चरण में मतदान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
राज्यों में मतदान संबंधी तिथियों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। संबंधित राज्यों के साथ ही केंद्र सरकार भी चुनावी आचार संहिता के तहत कोई ऐसा फैसला नहीं ले सकेगी, जिससे चुनाव प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
जानकारों का दावा है कि आयोग सरकार को चुनावों की तिथि घोषित करने के संबंध में संकेत दे चुका है।