फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election commition ban BJP advertisment

बिहार में बीजेपी के दो विवादित विज्ञापनों पर रोक

Sat, 31 Oct 2015 01:52 AM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
election commition ban BJP advertisment

चुनाव आयोग ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। नीतीश कुमार और लालू यादव के खिलाफ बीजेपी के विवादित दो विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने बिहार में जारी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के दो विवादास्पद विज्ञापनों के प्रकाशन पर रोक लगाने के संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किए।

विज्ञापन


बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय नायक को कड़ी हिदायत देते हुए आयोग ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करें कि कल से लेकर जब तक प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, ये दोनों विज्ञापन किसी भी समाचारपत्र या पत्रिका में प्रकाशित नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन

Trending Videos

महागठबंधन ने की शिकायत, चुनाव आयोग ने लिया एक्‍श्‍ान

election commition ban BJP advertisment

इन दोनों विवादित विज्ञापनों में से एक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और जेडीयू नेता नीतीश कुमार को दलितों के हाथ से थाली खींचते हुए दिखाया गया है।

इस विज्ञापन के जरिए भाजपा यह दर्शाने की कोशिश कर रही है कि दोनों पार्टियां अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने के लिए दलितों के हाथ से उनका हक छीन रही हैं।

वहीं, दूसरे विज्ञापन में वोट की खेती यानी वोट बैंक की राजनीति को दिखाया गया है। इस विज्ञापन में दावा किया गया है कि राजद, जदयू और कांग्रेस के नेता आतंकियों को पनाह दे रहे हैं ताकि समुदाय विशेष के वोट हासिल किए जा सकें। ये दोनों विज्ञापन पटना से प्रकाशित होने वाले प्रमुख अखबारों में प्रकाशित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed