फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election commission warns parties on indecent comments

अभद्र बयानों पर चुनाव आयोग की चेतावनी

Sun, 01 Dec 2013 01:21 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Dec 2013 01:21 AM IST
विज्ञापन
election commission warns parties on indecent comments

चुनाव आयोग ने राजनीतिक चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के स्तरहीन आचरण एवं बयानबाजी पर गहरी नाराजगी जताते हुए सभी दलों के अध्यक्षों को पत्र भेजकर तत्काल इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने को कहा है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पांच राज्यों के चुनाव प्रचार के दौरान स्तरहीन बयानों एवं गतिविधियों की होड़ सी लगी है।
विज्ञापन


यही नहीं इस बारे में चुनाव आयोग में पार्टियों और नेताओं के खिलाफ शिकायतों की बाढ़ सी आई हुई है। पार्टियों से जुड़े लोग न केवल उत्तेजक बयान दे रहे हैं बल्कि एक दूसरे खिलाफ अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ मामलों में लोग सारी मर्यादा भूलकर गाली गलौज की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह भी देखने में आ रहा है कि नेता एक दूसरे पर निजी हमले कर रहे हैं। इस आशय के पोस्टर तथा होर्डिंग भी लगाए जा रहे हैं।

प्रचार भाषणों में जाति एवं धर्म के आधार पर अपील करने की भी शिकायतें हैं। यह सारे मामले आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने वाले कृत्य हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि माना कि लोगों को बोलने तथा विचार व्यक्त करने का संविधान के तहत अधिकार मिला हुआ है। लेकिन इस अधिकार के तहत मर्यादा एवं नैतिकता की सीमाओं का उल्लंघन, शांति भंग अथवा दूसरे की मानहानि का अधिकार किसी को नहीं है।

विधानसभा चुनावों में इस तरह के आचरण की गंभीरता को इसी बात से समझा जा सकता है कि देश की दो प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों (भाजपा एवं कांग्रेस) की ओर से आचार संहिता के उल्लंघन की बार-बार शिकायतें की जा रही हैं।


इसी आधार पर वे एक दूसरे की मान्यता रद्द कर चुनाव चिन्ह को जब्त करने का भी आवेदन कर रही हैं।

आयोग इन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है लेकिन आयोग चाहता है कि सभी दल यह सुनिश्चित करें कि बार-बार आचार संहिता का उल्लंघन कर उनके नेताओं द्वारा गाली गलौज की भाषा का इस्तेमाल न किया जाए। ऐसा होने पर संबंधित पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed