फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election commission seized approx 100 crore

पढ़िए कहां से चुनाव आयोग ने पकड़े करीब 100 करोड़

Tue, 01 Apr 2014 03:44 PM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
election commission seized approx 100 crore

गर्मी बढ़ने के साथ ही आंध्र प्रदेश में पानी के स्रोत भले ही सूख रहे हों, भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत शुरू हो गई हो, पर चुनावी गर्मी बढ़ने के साथ ही रुपयों और शराब की नदियां बह रही हैं। हालांकि इन दोनों चीजों में सीधे आपस में कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने आंध्र को ‘व्यय संवेदनशील’ राज्य घोषित किया है। देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक आयोग ने कुल 90 करोड़ रुपये जब्त किए हैं जिसमें से 60 करोड़ अकेले आंध्र में बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


कहा जा सकता है कि चुनावी मौसम में राज्य में पैसा पानी की तरह बह रहा है। आंध्र में पांच हफ्तों में लोकसभा समेत चार चुनाव होने हैं। 30 मार्च को 146 म्युनिसपलिटी और 10 कारपोरेशन के चुनावों के साथ इसकी शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज‌िला पर‌िषद के होने हैं चुनाव

election commission seized approx 100 crore
अप्रैल की शुरुआत में ही यहां जिला परिषद के चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के बाद तेलंगाना और सीमांध्र के चुनाव के साथ चुनावी मौसम खत्म होगा। 30 अप्रैल को तेलंगाना क्षेत्र में और 7 मई को सीमांध्र क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

आंध्र में यही सब देखते हुए अधिकारी ज्यादा अलर्ट हैं। सांसद और मौजूदा विधायक प्रचार में पैसा बहा रहे हैं, जिससे चुनाव में उनका टिकट पक्का हो सके।

आयोग ने उठाए हैं सख्त कदम

election commission seized approx 100 crore
चुनाव अधिकारियों के अनुसार धनबल के इस्तेमाल पर शिकंजा कसने में स्थानीय पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 350 कंपनियों को तैनात किया गया है। सभी क्षेत्रों में कुल 659 सर्विलांस टीमों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने उम्मीदवारों के घरों पर छापे मारकर साड़ी-ब्लाउज, चांदी के सामान, स्टील की चीजें और क्रिकेट की किटें बड़ी संख्या में जब्त की है। अधिकारियों के मुताबिक महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए उमीदवारों ने यह चीजें इकट्ठा की, जबकि युवा वोटरों को लुभाने के लिए क्रिकेट किट देने की योजना थी।

उम्मीदवार भी कम नहीं...

election commission seized approx 100 crore

उम्मीदवार भी काफी होशियारी बरत रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक अधिकारियों को धोखा देने के लिए उम्मीदवार पैसे लाने या ले जाने में उन सुरक्षा वैन का इस्तेमाल करते देखे गए हैं, जिनका इस्तेमाल एटीएम में रुपये भरने वाली एजेंसियां करती हैं।

उम्मीदवारों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम पर एकाउंट खुलवा रखे हैं और उनमें मतदाताओं को बांटने के लिए धन जमा कर रहे हैं। आंध्र में राजनीतिज्ञों और कांट्रैक्टरों के बीच मजबूत साठगांठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed