केजरीवाल ने किया आचार संहिता का उल्लघंन, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग मानता है कि गुजरात में बिना पुलिस की अनुमति के बुधवार को रोड शो करके अरविंद केजरीवाल ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
चुनाव आयुक्त एच एस ब्रह्मा ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि कानून की नजर में यह उल्लंघन का मामला बनता है। इस बीच भाजपा तथा ‘आप’ ने चुनाव आयोग से एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल के काफिले को अहमदाबाद से भुज जाते समय बुधवार की दोपहर रास्ते में पुलिस ने रोक लिया था। आचार संहिता तोड़ने पर केजरीवाल के खिलाफ गांधीधाम में केस दर्ज हुआ है।
चुनाव आयोग ने माना केजरीवाल की गलती
प्रदर्शन के दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प होने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। केजरीवाल इस समय गुजरात के दौरे पर हैं। वे वहां नरेंद्र मोदी के विकास के दावों की जांच करने के गए हैं।
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में ‘आप’ पर आचार संहिता का उल्लंघन कर भाजपा के मुख्यालय पर प्रदर्शन व पथराव करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने आप पार्टी की मान्यता को तुरंत रद्द कर उसका चुनाव निशान जब्त किए जाने की मांग की है। शिकायत में आम आदमी पार्टी के विदेश से चंदा लेने की जांच कराने की भी आयोग से मांग की गई है।
चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव आयोग से भाजपा की शिकायत की है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने गुजरात, दिल्ली तथा लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की जानकारी देते हुए आयोग से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
इस बीच पूरे घटनाक्रम पर चुनाव आयोग ने गुजरात तथा दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्तों से घटना के संदर्भ में रिपोर्ट मांगी है। राज्यों से रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग इस मामले में अगला कदम उठाएगा।