फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election commission notice to 20 political parties.

क्या रद्द हो जाएगी भाजपा की मान्यता?

Sat, 29 Nov 2014 12:12 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sat, 29 Nov 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
election commission notice to 20 political parties.

निर्धारित समय के भीतर अपने चुनावी खर्च का ब्योरा देने में नाकाम रहने पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस, भाजपा और समाजवादी पार्टी समेत कुल 20 राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


यही नहीं चुनाव अयोग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ये दल अगले 15 दिनों के भीतर हाल के विधानसभा और आम चुनावों में किए गए खर्च का ब्योरा देने में नाकाम रहे तो इनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन


अयोग ने राजनीतिक दलों को आदेश के अनुपालन का यह आखिरी मौका दिया है। सभी राजनीतिक दलों को लिखे अपने खत में आयोग ने कहा कि अगर आप लोग आदेश का पालन नहीं करते तो संविधान के नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें यह नोटिस भेजा गया है उसमें मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल दोनों हैं। इन दलों में कांग्रेस, भाजपा, तेलंगाना राष्ट्र समिति, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, हरियाणा जनहित कांग्रेस, जोराम नेशनलिस्ट पार्टी, कर्नाटक जनता पार्टी, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी, असम गण परिषद और मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी शामिल हैं।


नियमों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के 75 दिन और आम चुनाव के 90 दिन के भीतर सभी राजनीतिक दलों को अपने चुनाव खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग के सामने देना जरूरी है। चुनाव अयोग ने इससे पहले 22 अक्तूबर को इन दलों को खत लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed