भाजपा कार्यालय पर हिंसा कर मुश्किल में फंसी ‘आप’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कारण बताओ नोटिस पर पार्टी के जवाब से जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) संतुष्ट नहीं हैं।
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) को भेजी गई रिपोर्ट में आचार संहिता उल्लंघन का मामला होने की बात कही गई है। सीईओ ऑफिस सोमवार को यही रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजेगा।
संतुष्ट नहीं है चुनाव आयोग
सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में ‘आप’ के प्रदर्शन को आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में लिया गया है। नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने ‘आप’ को नोटिस जारी कर आचार संहिता के उल्लंघन पर जवाब मांगा था।
पार्टी ने अपने जवाब में इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की तात्कालिक प्रतिक्रिया बताया है। यह प्रतिक्रिया केजरीवाल के खिलाफ गुजरात में हुई कार्रवाई के चलते थी। पार्टी अपने जवाब में इसे कार्यकर्ताओं का भावुक कदम बता रही है।
आगे लिया जाएगा फैसला
पार्टी ने यह भी मान लिया है कि इस प्रदर्शन के लिए पहले से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। सूत्रों का कहना है कि जिला निर्वाचन अधिकारी पार्टी के इस जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।
उन्होंने रिपोर्ट में इस पूरे घटना को आचार संहिता उल्लंघन का मामला होने का संकेत दिया है। सीईओ ऑफिस के रिपोर्ट पर केंद्रीय चुनाव आयोग अब आगे का फैसला लेगा।