फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Election commission monitor social media

चुनाव आयोग रखेगा सोशल मीडिया पर कड़ी नजर

Thu, 06 Mar 2014 09:20 AM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
Election commission monitor social media

चुनाव के दौरान मीडिया के दुरुपयोग की संभावना को देखते हुए आयोग ने इस बार कई कदम उठाए हैं। पहली बार चुनाव आयोग ने टीवी व प्रिंट मीडिया पर निगरानी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


राजनीतिक दलों को मीडिया में विज्ञापन जारी करने से पहले आयोग को दिखाना होगा। पूर्व में विज्ञापनों में विरोधी दलों के खिलाफ अभद्र आरोप लगाने की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन

प्रचार पर भी रहेगी नजर

Election commission monitor social media

मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने बताया कि चुनाव में मीडिया की रचनात्मक भूमिका को आयोग सदैव स्वीकार करता रहा है।

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ने के बाद आयोग ने पहली बार चुनाव के दौरान इस माध्यम पर भी निगरानी रखने का फैसला लिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रानिक मीडिया की तरह ही प्रतिबंधात्मक निर्देश लागू होंगे। पिछले चुनावों में फेसबुक तथा ट्विटर जैसी साइटों पर राजनीतिक दल व उनके समर्थक सकारात्मक प्रचार से ज्यादा विरोधियों पर हमले करते पाए गए हैं।

रहना होगा सावधान

Election commission monitor social media

सोशल मीडिया पर नेताओं पर अभद्र टिप्पणी व उनके फोटो व स्केच शेयर करने की भी बड़े पैमाने पर शिकायतें हैं।

पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए राजनीतिक दलों के प्रचार के लिए जारी होने वाले विज्ञापन को अब बिना आयोग की अनुमति के प्रसारित व प्रकाशित किए जाने की मनाही कर दी है।

राजनीतिक दलों को ऐसे विज्ञापन जारी करने से पहले चुनाव आयोग द्वारा तय अधिकारी को दिखाना होगा। उसकी अनुमति के बाद ही विज्ञापन जारी किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed