पहले धज्जियां उड़ाई, अब कानूनी शिकंजे फंसेंगे राहुल गांधी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा द्वारा निशाना बनाए जाने के चलते चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कानून के उल्लंघन के आरोपों की फिर से जांच का आदेश दिया।
आठवें चरण के तहत बुधवार को हुए मतदान के दौरान राहुल अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में कई बूथों में ईवीएम इलाके में घुसे थे। आयोग को इस संबंध में सोमवार को रिपोर्ट सौंपी जा सकती है और वह इसी दिन इस मसले पर कोई निर्णय ले सकता है।
गलती हुई तो होगी कार्रवाई
आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को लंबे दौर की बैठकों के बाद आयोग ने फिर से जांच कराने का फैसला किया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मसले पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
इससे पहले दिन में चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा ने कहा था कि चुनाव आयोग ने एक फैसला किया है और वह इससे बचने की कोशिश नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम 4-5 जगहों से आई सूचना से बचने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।
पोलिंग बूथों में जाकर ईवीएम की थी चेक
मैं ईमानदारी से कह सकता हूं कि हम इस बारे में फैसला लेंगे और हमने इस बारे में जानकारी मांगी है। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह सही है कि राहुल गांधी ने मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनों को देखा।
भाजपा ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग उसके पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी नियमों के उल्लंघन के लिए एफआईआर दर्ज कराने का आदेश में देने में बड़ी तत्परता दिखाता है जबकि वह राहुल गांधी के मसले पर अभी तक निर्णय नहीं ले पाया।