फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election commission gave modi four days to answer

‘खूनी पंजा’ पर मोदी को मिली मोहलत

Sun, 17 Nov 2013 12:18 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Nov 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
election commission gave modi four days to answer

केंद्रीय चुनाव आयोग ने भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को नोटिस का जवाब देने के लिए चार दिन की और मोहलत दी है। आयोग ने मोदी को छत्तीसगढ़ की एक चुनावी सभा में कांग्रेस के निशान को खूनी पंजा बताए जाने पर नोटिस भेजकर जवाब मांगा था।

विज्ञापन


आयोग ने मोदी को नोटिस का जवाब देने के लिए पहले 16 नवंबर की शाम पांच बजे तक का वक्त दिया था। मोदी ने 15 नवंबर को आयोग को पत्र भेजकर नोटिस का जवाब देने के लिए एक हफ्ते का और समय मांगा था।
विज्ञापन


आयोग ने शनिवार को उन्हें एक हफ्ते की बजाय चार दिन की मोहलत देने का फैसला लिया। आयोग की ओर से मोदी को अब 20 नवंबर की सुबह 11.30 बजे तक नोटिस का जवाब भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने अपनी चुनावी रैली में लोगों से सवाल पूछा था कि क्या आप लोगों को फिर से खूनी पंजा चाहिए। जीवन को तहस नहस करने वाले हाथ में छत्तीसगढ़ को देना चाहते हैं।

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया था कि, भाइयों गलती से भी किसी जालिम पंजे के हाथ में ये छत्तीसगढ़ मत जाने देना। मोदी के इस बयान को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी।


आयोग ने मोदी के इस बयान को प्रथम दृष्टया आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए उन्हें जवाब देने के लिए नोटिस भेजा था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आयोग ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी आपत्तिजनक बयान देने पर नोटिस भेजा था।

बाद में आयोग ने राहुल के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें सावधान रहने की नसीहत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed