{"_id":"2de72a2a08d1b9b99909b9d661001013","slug":"election-commission-ban-on-exit-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपिनियन नहीं, एग्जिट पोल पर लगी रोक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ओपिनियन नहीं, एग्जिट पोल पर लगी रोक
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Nov 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों में 4 दिसंबर तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के प्रकाशन और प्रसार पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
यह प्रतिबंध छत्तीसगढ़ में होने वाले मतदान के पहले चरण 11 नवंबर से लागू होगा। इसके अलावा आयोग ने इन राज्यों में मतदान के 48 घंटे पहले किसी भी तरह के ओपिनियन पोल के परिणाम के प्रकाशन पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में आयोग ने अपना आदेश छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और दिल्ली के मुख्य चुनाव कार्यालयों को भेज दिया है।
एग्जिट पोल पर यह रोक 11 नवंबर की सुबह 7 बजे से 4 दिसंबर की शाम 5.30 बजे तक रहेगी। 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ में मतदान का पहला चरण जबकि 4 दिसंबर को दिल्ली और मिजोरम में आखिरी चरण का मतदान होगा।
विज्ञापन
इस दौरान न्यूज चैनलों पर अपना वोट डालकर बूथ से बाहर निकल रहे मतदाताओं के इंटरव्यू के प्रसारण पर भी प्रतिबंध रहेगा।