फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election commission announces poll dates for gujarat and himachal pradesh

गुजरात, हिमाचल प्रदेश में चुनावों की तारीखों का ऐलान

Wed, 03 Oct 2012 04:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 03 Oct 2012 04:55 PM IST
विज्ञापन
election commission announces poll dates for gujarat and himachal pradesh
चुनाव आयोग ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। गुजरात में दो चरणों में और हिमाचल में एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा। हिमाचल प्रदेश में 4 नवंबर को मतदान होगा। गुजरात में 13 और 17 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


हिमाचल में 10 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना
चुनाव आयोग के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में चुनाव के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर तक की जाएगी और 20 अक्टूबर 2012 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। राज्य में मतदान 4 नवंबर को होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मतगणना गुजरात के साथ ही 20 दिसंबर 2012 को की जाएगी। आयोग के अनुसार 4.51 करोड़ मतदाताओं के लिए 7,000 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। हिमाचल में विधानसभा सीटों की संख्या 68 है।
विज्ञापन


गुजरात में अधिसूचनाएं 17 और 23 नवंबर को
गुजरात में दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचनाएं 17 और 23 नवंबर 2012 को जारी होगी। यहां मतदान 13 और 17 दिसंबर 2012 को कराए जाएंगे। गुजरात में 3.78 करोड़ मतदाताओं के लिए 44,000 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। 182 सीटों में से 13 सीटें अनुसूचित जाति एवं 26 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। पिछली बार भी गुजरात में दो चरणों में चुनाव कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed