{"_id":"3d5aba89ade0e29facf4d1f1a29ed1e1","slug":"election-comission-ban-political-advertisment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच राज्यों में छद्म विज्ञापनों पर चुनाव आयोग की रोक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पांच राज्यों में छद्म विज्ञापनों पर चुनाव आयोग की रोक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 12 Oct 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने छद्म विज्ञापनों पर रोक लगाने की कवायद शुरू कर दी है। आयोग ने पांच राज्यों में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के विज्ञापन पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
आयोग ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाने को कहा है। आयोग का मानना है कि विज्ञापन में योजनाओं का अतिरेक वर्णन करने से मतदाताओं और चुनावी प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
ऐसे विज्ञापनों से केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी को चुनाव में फायदा हो सकता है। आयोग ने राज्यों को इस तरह के विज्ञापन से दूर रहने को कहा है।
कुछ राज्यों ने दिल्ली में मीडिया में प्रकाशित विज्ञापनों में अपने यहां लागू केंद्रीय योजनाओं का बेहतर ढंग से वर्णन किया है। आयोग ने ऐसे विज्ञापनों को ही गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकारों को इस तरह के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
आयोग पांच राज्यों दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में लागू चुनाव आचार संहिता की सख्ती से निगरानी कर रहा है। यहां 11 नवंबर से लेकर 4 दिसंबर तक चुनाव होने हैं।