फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ejaz was recruited by ISI agent Subhani.

बड़ा खुलासा: आखिर इजाज कैसे बना पाक जासूस?

Thu, 03 Dec 2015 06:45 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 06:45 AM IST
विज्ञापन
Ejaz was recruited by ISI agent Subhani.

पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट मोहम्मद इजाज उर्फ कलाम को आईएसआई को एजेंट सुब्हानी ने हिंदुस्तान भिजवाया था। उसने इजाज को बहन की शादी कराने और हर महीने 80 हजार रुपये की रकम तथा आईएसआई का अफसर बनने का सपना दिखाया था।

विज्ञापन


एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक 2012 में फोटोग्राफर इजाज का पूरा परिवार उसकी बहन की शादी के लिए रुपये न होने पर परेशान था। इसी बीच उसकी मुलाकात सुब्हानी से हुई। सुब्हानी ने उसे जाल में फंसाने के लिए आर्थिक मदद करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इजाज के ऊपर पूरा विश्वास हो जाने पर सुब्हानी ने उसके सामने अपना प्रस्ताव रखकर आईएसआई आफीसर सलीम से मुलाकात करा दी। सुब्हानी का काम ही यही है। वह इस्लामाबाद में नई उम्र के लड़कों को फंसाकर आईएसआई से जोड़ देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसआई में अफसर बनने का दिखाया सपना

Ejaz was recruited by ISI agent Subhani.

सुब्हानी ने इजाज को मिशन पर जाने से पहले बताया था कि तीन साल बाद तुमको वापस बुला लिया जाएगा। तुम यह समझो कि आईएसआई अफसर बन गए हो। लौटने के बाद तुमको पाकिस्तान में काम करना होगा।

इजाज को आईएसआई से जोड़ने के लिए भी सुब्हानी को अच्छी खासी रकम मिली थी।

आईएसआई कैंप में नौ महीने की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कराची के ढाका होकर नदी के जरिए इरफान ने हिंदुस्तान भेजा था।

इजाज की प्रेमिका का मोबाइल बंद

Ejaz was recruited by ISI agent Subhani.

इजाज के पकड़े जाने के बाद उसकी प्रेमिका का मोबाइल बंद हो गया है। जबकि इससे पहले वह अक्सर उसे फोन करती थी।

शहर के एक शादी समारोह में मुलाकात होने पर लड़की ने इजाज का फोन नंबर लेकर उसे कॉल करनी शुरू कर दी थी।

शुरू में तो इजाज ने उससे बात की, लेकिन पत्नी के गर्भवती होने के बाद वह अपने परिवार का सपना भी देखने लगा था।

इजाज को अपनी पत्नी आसमा से लगाव हो गया था। वह जेल से छूटने के बाद आसमा के साथ ही रहने की बात कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed