फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Eighth stage election campaign stop

राहुल, सोनिया सहित कई बड़े नामों की किस्मत दांव पर, मतदान कल

Mon, 05 May 2014 10:47 PM IST
Updated Mon, 05 May 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
Eighth stage election campaign stop

आठवें चरण में लोकसभा की 64 सीटों पर सोमवार की शाम से प्रचार का शोर थम गया। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस व अन्य क्षेत्रीय दलों ने पूरी ताकत झोंक दी।

विज्ञापन


इस चरण में उत्तर प्रदेश की 15, आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की सात, हिमाचल की चार, जम्मू कश्मीर की दो, उत्तराखंड की पांच तथा पश्चिम बंगाल की छह लोकसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होगा।
विज्ञापन

न‌िर्णायक हैं अंत‌िम दोनों चरण

Eighth stage election campaign stop

आठवें चरण का मतदान होने के बाद देश के तीन राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल की कुल 41 सीटें शेष होंगी, जहां अंतिम चरण में मतदान कराया जाएगा। चुनाव के अंतिम दो चरणों में 105 सीटों को निर्णायक माना जा रहा है।

भाजपा ने खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल में अंतिम दो चरणों में बची 68 लोकसभा क्षेत्रों को संवेदनशील बताते हुए यहां हर बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किये जाने के लिए चुनाव आयोग से मांग की है।

सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त

Eighth stage election campaign stop

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सपा तथा बिहार व बंगाल में शासन कर रहे दलों की ओर से बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताई है।

चुनाव आयोग ने संकेत दिया है कि शेष बचे चुनाव में सुरक्षा के लिहाज से केंद्रीय फोर्स की तैनाती बढ़ायी जा सकती है। चुनाव आयोग केंद्रीय बलों की उपलब्धता के प्रयास में जुट गया है।

विज्ञापन

आठवें चरण में जिन पर है दांव

Eighth stage election campaign stop

सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वरुण गांधी, बेनी प्रसाद बर्मा, राबड़ी देवी, राम विलास पासवान, भुवन चंद्र खंडूरी, भगत सिंह कोश्यारी तथा रमेश पोखरियाल निशंक व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत।

हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल केबेटे अनुराग ठाकुर। प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिभा सिंह भी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed