फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Eight year old boy has collected Rs 15 lakh for earthquake victims

आठ साल के बच्चे ने नेपाल के लिए जुटाए 15 लाख रुपए

Tue, 12 May 2015 09:15 AM IST
Updated Tue, 12 May 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
Eight year old boy has collected Rs 15 lakh for earthquake victims

लोगों की मदद के लिए क्षमता से अधिक जज्बे और हौसले की जरूरत होती है। अमेरिका के मैरीलैंड में रहने वाले आठ वर्षीय नीव सराफ ने यह साबित कर दिखाया है।

विज्ञापन


सराफ ने नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए करीब 15 लाख (26000 अमरीकी डालर) रुपये एकत्रित किए हैं।

सराफ ने अपने पिता जो नेपाल के रहने वाले हैं, से भूकंप के बारे में जानने के बाद उनसे अपनी बचत के 23000 रुपये को लोगों की मदद के लिए भेजने की पेशकश की।

मूलरूप से नेपाल का ही रहने वाला है बालक

Eight year old boy has collected Rs 15 lakh for earthquake victims

उसने इस काम में मदद के लिए अपने मित्रों और परिवार के अन्य लोगों संपर्क किया। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अमेरिकन नेपाल मेडिकल फाउंडेशन के पास पहुंचा, जिनकी मदद से लोगों के जरिए धन जुटाने के लिए पेज बनाया गया।

सराफ ने वेबसाइट पर लिखा, ‘नेपाल जहां मेरे परिवार ने अपना बचपन गुजारा और उनकी मातृभूमि मदद के लिए कराह रही है। इसके लिए जो लोग सक्षम हैं मदद कर सकते हैं।’ यह राशि नेपाल में राहत और बचाव कार्य में जुटे निस्वार्थ लोगों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed