फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   forty eight voter in a family, polician requesting for favour

48 वोटरों का परिवार, नेता कर रहे मिन्नत

Wed, 02 Apr 2014 07:35 AM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 07:35 AM IST
विज्ञापन
forty eight voter in a family, polician requesting for favour

चुनावी दंगल जीतने के लिए जहां नेता एक-एक वोट के लिए तमाम तरह के दांव पेंच अपना रहे हैं, वहीं ऐसे में अगर एक ही छत के नीचे पूरे 48 वोट मिल जाएं तो...। हम बात कर रहे हैं बिहार के पूर्णिया जिले की किशनगंज लोकसभा सीट की। यहां के जियागाछी गांव के एक परिवार में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 48 वोटर हैं।

विज्ञापन


वो भी सब के सब एक ही पार्टी को वोट करते हैं। इसी वजह से इस सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहा प्रत्येक उम्मीदवार इनके दरवाजे जरूर पहुंच रहा है। किशनगंज सीट पर तीसरे चरण के दौरान 24 अप्रैल को वोटिंग होगी।
विज्ञापन


86 साल के अरजाद अली के परिवार में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 96 सदस्य हैं। अली कहते हैं, ‘मेरे आठ बेटे और एक बेटी है। मेरे आठ बेटों के 49 बच्चे हैं, जिनमें से सबसे नए मेहमान ने तो दो दिन पहले ही दुनिया में कदम रखा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा के जमाने से हैं कांग्रेस के वोटर

forty eight voter in a family, polician requesting for favour

इस परिवार की परंपरा रही है कि सभी सदस्य एक ही पार्टी को वोट करते हैं। मतदान से दो दिन पहले वे अरजाद अली के नेतृत्व में होने वाली चर्चा में सर्वसम्मत्ति से फैसला लेते हैं कि किस पार्टी को वोट देना है।

अली का इस संबंध में कहना है, ‘हालांकि परिवार का मुखिया होने के नाते यह फैसला मैं करता हूं कि किसे वोट करना है, लेकिन कभी भी यह निर्णय थोपा नहीं गया। यह फैसला सभी उम्मीदवारों की कमियां और खूबियां देखने के बाद निर्णय लिया जाता है।’

अली के सबसे छोटे बेटे अशफाक ने बेहद गर्व से बताया कि अच्छी बात यह है कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में सभी महिलाएं भी हिस्सा लेती हैं। अली ने बताया कि पहले हमारा परिवार इंदिरा गांधी की वजह से कांग्रेस का समर्थन करता था। मगर अब समय बदल गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मौलाना इसरारुल हक इस सीट से फिर से जीतने की उम्मीद लगाए हैं और वह पहले ही गांव में आकर इस परिवार से मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed