जानिए क्या है केएफसी में मिल रहे 8 टांगों वाले चिकन का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फास्ट फूड चेन केएफसी ने चीन की तीन फर्मों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। केएफसी के मुताबिक ये व्यावसायिक संस्थान उसके यहां मिलने वाले खाने को लेकर सोशल मीडिया के जरिए झूठी अफवाह फैला रहे हैं। उनमें से एक अफवाह ये है कि केएफसी आठ पैरों वाले चिकन का इस्तेमाल करती है।
1.54 करोड़ मांगा मुआवजा
इस मामले में शंघाई की एक अदालत में मुक़दमा दायर किया गया है। केएफसी ने 15 लाख युआन यानी करीब 1 करोड़ 54 लाख रुपए के मुआवजे और माफी की मांग की है। सोशल मीडिया की एक पोस्ट में कहा गया है कि कंपनी अनुवांशिक तौर पर उन्नत चिकन का इस्तेमाल करती है, जिनके छह पंख और आठ पैर होते हैं।
'वीचैट का इस्तेमाल'
केएफसी के मुताबिक वीचैट एप के जरिए अफवाह फैलाई गई हैं। कंपनी ने एक बयान में बताया है कि कम से कम चार हजार बार अफवाह को पोस्ट किया गया है। केएफसी के चीन के प्रेसिडेंट छू त्सुइरोंग ने कहा, "इससे न सिर्फ उपभोक्ता भ्रमित हो रहे हैं बल्कि ब्रांड को भी नुकसान हो रहा है।
"केएफसी का कहना है कि शांगशी वेलुकुआंग टेक्नॉलॉजी कंपनी लिमिटेड, ताइयुआन जीरो प्वाइंट टेक्नॉलॉजी कंपनी और यिन्गचेनान्झी सक्सेस एंड क्लचरल कम्यूनिकेशन ने सबसे पहले अफवाह वाले पोस्ट जारी किए।
इन कंपनियों ने कोर्ट में की गई शिकायत पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। साल 2014 के आखिर तक केएफसी की चीन में 4 हजार 828 शाखा थीं। कंपनी हर साल सैंकड़ों नई शाखाएं शुरू कर रही है।