फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   eight killed in bihar consuming poisonous alcohol

बिहार में जहरीली शराब पीने से आठ की मौत

Fri, 07 Dec 2012 02:50 PM IST
भोजपुर/इंटरनेट डेस्क
भोजपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Dec 2012 02:50 PM IST
विज्ञापन
eight killed in bihar consuming poisonous alcohol

बिहार में भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात कथित रूप से जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


भोजपुर कि जिलाधिकारी डॉ. प्रतिमा ने शुक्रवार को बताया कि कुछ ग्रामीणों ने यह शिकायत की थी कि अनाइठ मुसहर टोला में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ अन्य इससे प्रभावित हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच से पूर्व कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि शराब पीने से कुछ लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया और उल्टियां होने लगी जिसके बाद आठ लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आरा के विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अधिकारियों के मुताबिक जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने शराब की बिक्री पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वैध शराब दुकानों के आड़ में अवैध शराब का धंधा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed