जानिए, कौन हैं एशिया की 8 सबसे दमदार भारतीय महिलाएं?
विभिन्न क्षेत्रों में परचम लहराने वाली भारतीय महिलाओं ने अब बिजनेस के क्षेत्र में भी दुनिया को अपनी व्यवसायिक सोच और दक्षता का लोहा मनवाया है।
व्यवसायिक दुनिया की नामी पत्रिका 'फॉर्चून' में एशिया की 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में आठ भारतीय महिलाओं स्थान मिला है।
गौरतलब है कि मैगजीन 'फॉर्चून' ने हाल ही में एशिया के संदर्भ में दुनिया की 25 सबसे ज्यादा शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है जिसमें आठ भारतीय महिलाओं को शामिल किया है।
इन शक्तितशाली 25 महिलाओं की लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोच्चर को सबसे ऊपर दूसरे नंबर पर रखा गया है जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की प्रमुख अरुंधती भट्टाचार्य को चौथा और एचपीसीएल की निशी वासुदेवा को पांचवा स्थान मिला है।
पूरी लिस्ट में किसे मिला स्थान?
25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में चौथी भारतीय महिला, एक्सिस बैंक की प्रमुख शिखा शर्मा को दसवां स्थान मिला है।
इस प्रकार से लिस्ट की टॉप 10 पॉवरफुल महिलओं में चार भारतीय महिलाओं को स्थान हासिल करने में सफलता मिली है।
हांलाकि 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट के टॉप में ऑस्ट्रेलिया की गैल केली को स्थान मिला है। गैल केली वेस्टपेक नाम की कंपनी की प्रमुख हैं।
अन्य सफलतम भारतीय महिलाओं में बायोकॉन की हेड किरन मजूमदार शॉ को 19वां स्थान, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की सीईओ मल्लिका श्रीनिवासन 22वां स्थान, एचएसबीसी को 23वां स्थान और टैफे की चेयरमैन मल्लिका श्रीनिवासन को 25वां स्थान मिला है।