फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   eight died in road accident in shahjahanpur.

यूपी: सेना के ट्रक और मैजिक में जबरदस्त टक्कर, 8 मरे

Tue, 25 Nov 2014 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Tue, 25 Nov 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
eight died in road accident in shahjahanpur.

यूपी के शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास मंगलवार दोपहर करीब दो बजे ओवरलोड टाटा मैजिक गाड़ी और सेना के डोगरा रेजीमेंट के ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक है। मृतकों में दो महिलाएं, चार पुरुष, एक बालक और एक बच्चा शामिल है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषण की है। सेना के ट्रक के चालक रितु दमन को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर में बरेली मोड़ से टाटा मैजिक गाड़ी15-16 सवारियां भरकर तेज रफ्तार से तिलहर जा रही थी। नगरिया मोड़ के पास प्रधान ढाबा के सामने टाटा मैजिक बरेली की तरफ से आ रहे डोगरा रेजीमेंट (राजस्थान) के ट्रक से भिड़ गई।
विज्ञापन


ट्रक अपनी बटालियन के साथ राजस्थान से फैजाबाद जा रहा था। बताते हैं कि ट्रक अपनी साइड पर चल रहा था मगर टाटा मैजिक दूसरे वाहनों से आगे निकलने की होड़ में थी। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी तेज हुई कि मैजिक गाड़ी सड़क पर कई पलटी खा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

eight died in road accident in shahjahanpur.

खबर मिलते ही थाना तिलहर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। पुलिस ने घायलों को मैजिक से निकाल कर जिला अस्पताल भेजा, जहां तिलहर के मोहल्ला पक्का तालाब निवासी अनूप रस्तोगी की 35 वर्षीय पत्नी प्रीति और मीरानपुर कटरा थाने के रमापुर दक्षिणी गांव निवासी अर्जुन (18) पुत्र राम प्रताप की मौत हो गई।

हादसे में तिलहर के प्रीति की एक वर्ष की बेटी वैष्णवी, थाना तिलहर के गांव कपसेड़ा निवासी कमलेश कुमार की 45 वर्षीय पत्नी संसार वती, थाना तिलहर के गांव शेरगढ़ निवासी 50 वर्षीय धर्मपाल, तिलहर के मोहल्ला हिन्दू पट्टी निवासी मैजिक चालक वेदप्रकाश उर्फ मंगल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 35 से 40 वर्ष के बीच की उम्र के दो व्यक्तियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों में शामिल धर्मपाल बाइक पर सवार था।

पुलिस ने आर्मी के ट्रक, टाटा मैजिक गाड़ी और दोनों बाइक को कब्जे में लेकर नगरिया मोड़ चौकी पर खड़ा करा दिया। सूचना पर एसपी राकेश चंद्र साहू, सीओ तिलहर संजय सिंह मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed