{"_id":"9ddd1e90-202c-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"eid-celebrated-with-gaiety","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Oct 2012 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश में शनिवार को त्याग और बलिदान का त्योहार (बकरीद) ईद-उल-अजहा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। देश में जगह-जगह मस्जिदों में बकरीद की नमाज अता की गई। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर हिंदुओं ने भी मुसलिम भाइयों को मिठाई खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
यूपी में राजधानी लखनऊ समेत अन्य स्थानों पर मस्जिदों में नमाज अता की गई। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद, ईदगाह और अन्य स्थानों पर लोगों ने नमाज अता की। हालांकि फैजाबाद में कर्फ्यू के कारण ईदगाह में सुरक्षा को देखते हुए नमाज अता नहीं की गई।
विज्ञापन
मुसलिम धर्मगुरुओं ने जिला प्रशासन के आग्रह पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया। टाटशाह मस्जिद के इमाम मौलाना कुतुबुद्दीन कादरी ने बताया कि अब से पहले बकरीद की नमाज ईदगाह में ही अता की जाती रही है, लेकिन इस बार परिस्थितियों को देखते हुए सभी से अपने-अपने मोहल्लों में स्थित मस्जिदों में नमाज अता करने की अपील की गई थी।
विज्ञापन