पहले पड़े अंडे अब हो रही बिलावल की खिंचाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन में बिलावल भुट्टो पर अंडे और टमाटर फेंके जाने के बाद से सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भाग बिल्लो भाग जमकर ट्रेंड कर रहा है। लोग जमकर बिलावल खिंचाई कर रहे हैं।
ट्रेंड्स पर गौर करें तो भाग बिल्लो भाग पाकिस्तान में नंबर वन ट्विटर ट्रेंड कर रहा है।
HaaHaa. Today's No 1 Twitter Trend in #Pakistan
#BhaagBilloBhaag
— Mr. ツ شمس (@imshamss) October 27, 2014
राजनीति में आने पर बिलावल की खिंचाई
पाकिस्तान के उस्वा जैदी का कहना है कि ये दुर्भाग्यपूर्ण कि हमारे राष्ट्र में परिवार की राजनीति ही चल रही है। 'भुट्टो-भुट्टो' 'शरीफ-शरीफ'
उस्वा जैदी के ट्वीट के मुताबिक वो जरदारी के पगचिन्हों पर चल रहा है। वह बेनजीर भुट्टो का बेटा नहीं है।
He is following the footsteps of Zardari..:/ He is no more the son of Benazir Bhutto.
#BhaagBilloBhaag
— Uswa Zaidi (@OyeJackFrost) October 27, 2014
लंदन में बिलावल का मार्च हुआ फेल
बिलावल पर निशाना साधता ये ट्वीट भी देखिए जिसे जन्नत ने किया है।
Dear Billo, London is not interior Sindh where you can become a leader just by putting "Bhutto" in your name #BhaagBilloBhaag
— Jannat (@JannatPTI) October 27, 2014
ट्विटर पर बिलावल का मजाक भी बनाया गया। इसकी बानगी फहाद पटेल के इस ट्वीट में देखने को मिल रही है।
What Bilawal did yesterday was like going to an uninvited wedding and sit on stage with the bride. #KashmirMillionMarch #BhaagBilloBhaag
— Fahad Patel (@FahadAPatel) October 27, 2014
कश्मीर के मुद्दे पर मार्च की थी तैयारी
दरअसल, बिलावल ने लंदन में एक मार्च निकालने की योजना बनाई थी। जिसमें पाकिस्तानी समर्थक कश्मीर मुद्दे को लेकर वहां जमा हुए। बिलावल भी यहां पहुंचे और लोगों को संबोधित करना चाहा लेकिन इसी दौरान लोग भड़क गए और 'गो बिलावल गो' के नारे लगाने लगे।
पीपीपी के चेयरमैन बिलावल को बोलने नहीं दिया गया और उन पर खाली बोतलें भी फेंकी गईं। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
इस मार्च का नेतृत्व बैरिस्टर सुल्तान महमूद चौधरी कर रहे थे जिन्हें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का पूर्व प्रधानमंत्री कहा जाता है। ये मार्च बुरी तरह फ्लॉप शो साबित हुआ। वहीं इसको लेकर बिलावल की सोशल साइट्स पर जमकर खिंचाई भी हो रही है।