फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   efforts on to generate more employment in up says akhilesh

भत्ते के साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे: अखिलेश

Tue, 02 Oct 2012 10:15 AM IST
हरदोई/ब्यूरो
हरदोई/ब्यूरो Updated Tue, 02 Oct 2012 10:15 AM IST
विज्ञापन
efforts on to generate more employment in up says akhilesh
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के साथ रोजगार के अवसर मुहैया कराने की भी सरकार तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत में मिले खाली खजाने के बावजूद उन्होंने घोषणा पत्र के वायदे पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। वह पांच साल में यूपी को खुशहाल कर देंगे। गरीब कन्याओं को शिक्षित करने के लिए कन्या विद्या धन योजना शुरू की गई है। किसानों को फसल का वाजिब मूल्य मिले, इस दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सवा सौ करोड़ की घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने सड़कों के लिए 85 करोड़, सिंचाई के लिए 17 करोड़, नहर व नलकूप के लिए 10 करोड़ और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 12 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल का उच्चीकरण अथवा ट्रामा सेंटर और उच्च शिक्षा के  लिए वह संबंधित विभागों से जानकारी लेकर धन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में सांसद नरेश अग्रवाल के 62वें जन्म दिवस पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सरकार दो साल में वायदे पूरे करे: मुलायम
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार पांच साल के वायदे दो साल में पूरा करे, तभी जनता उस पर विश्वास कर पाएगी। विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में कामयाबी मिलनी चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़कर महासंघ बनाने की बात दोहराते हुए कहा कि आज पड़ोसी देश सपा की नीतियों को गंभीरता से ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed