फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   efforts bring dawood ibrahim back to india sushil kumar shinde says

गृह मंत्री का दावा, जल्द होगा दाऊद शिकंजे में

Thu, 09 Jan 2014 12:11 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Jan 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
efforts bring dawood ibrahim back to india sushil kumar shinde says

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जल्द ही भारत लाया जा सकता है। केंद्र सरकार एक बार फिर इस कोशिश में सक्रिय हो गई है।

विज्ञापन


गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दावा किया है कि भारत को दाऊद की हर मूवमेंट की जानकारी है और जल्द ही सफलता हासिल हो सकती है।

मुंबई बम धमाकों में वांछित दाऊद पर शिकंजा कसने के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई भी भारत की मदद कर रही है। बीते दिनों अमेरिकी यात्रा के दौरान शिंदे ने इस मामले में मदद मांगी थी।

भारत लगातार दावा करता रहा है कि दाऊद पाकिस्तान में है, जबकि पाकिस्तान लगातार भारत के दावे का खंडन करता रहा है। शिंदे ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। मगर माना जा रहा है कि दाऊद पर शिकंजा कसने के लिए भारत इस बार एफबीआई के साथ संयुक्त अभियान चला रहा है।
विज्ञापन


इसी संयुक्त अभियान के तहत एफबीआई ने भारत को दाऊद के मूवमेंट की कई बार जानकारी दी है। मुंबई में वर्ष 1993 में हुए बम धमाके सहित कई बड़े मामलों में भारत बीते लगभग तीन दशकों से दाऊद की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबाव बढ़ने पर दाऊद ने 80 के दशक में ही भारत छोड़ कर पाकिस्तान की शरण ले ली थी। फिलहाल उसे पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का संरक्षण हासिल है।


भारत ने कई बार उसके पाकिस्तान में होने का दावा करते हुए आरोप लगाया है कि आईएसआई भारत में आतंकवादी वारदातों को अंजाम देने के लिए दाऊद का लगातार इस्तेमाल कर रही है। दाऊद पर मुंबई में हुए सबसे बड़े आतंकी हमला मामले में भी आतंकवादियों को सहयोग करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed