फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Edward Snowden sharpened his hacking skills in Delhi

दिल्ली में स्नोडन ने ली थी हैकिंग की ट्रेनिंग

Wed, 04 Dec 2013 03:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Dec 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
Edward Snowden sharpened his hacking skills in Delhi

टाइम मैगजीन के पर्सन ऑफ द ईयर के संभावितों में जगह बनाने वाले अमेरिकी नागरिक एडवर्ड स्नोडन ने हैकिंग की ट्रेनिंग दिल्ली से ली थी।

विज्ञापन


अमेरिकी सरकार के नाक में दम कर देने वाले स्नोडन ने दिल्ली के मोती नगर से जावा प्रोग्रामिंग और एडवांस एथिकल हैकिंग की ट्रेनिंग ली थी। मोती नगर के Koenig Solutions से उसने 2010 में ट्रेनिंग ली थी। वह भारत में 3 सितंबर को जापान से आए थे और 9 सितंबर को भारत से अमेरिका वापस लौट गए। इस ट्रेनिंग के बाद स्नोडन को EC-Council Certified Security Analyst (ECSA) की सर्टिफिकेट मिली।

फिलहाल रूस में शरण लिए हुए स्नोडन पर अमेरिका ने जासूसी करने का आरोप लगाया है। स्नोडन ने अमेरिका के कई गुप्त दस्तावेजों के बारे में विकीलीक्स को बताया कि वह देश-दुनिया के करोड़ों लोगों की निजी जानकारियां जुटा रहा है।
विज्ञापन


Koenig Solutions के संस्थापक और सीईओ रोहित अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इस कोर्स के लिए 2000 डॉलर दिया था। 3 सितंबर को आने के बाद स्नोडन इंस्टीट्यूट के 'होटल इन' में करीब दोपहर 2.30 बजे चेक इन किया था। यह इंस्टीट्यूट माइक्रोसॉफ्ट, सिस्को, ओरेकल जैसी कंपनियों से मान्यताप्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल ने बताया कि इंस्टीट्यूट ने अब तक 20 हजार से ज्यादा विदेशी आई पेशेवरों को ट्रेनिंग दी है। इसके भारत भर में 5 और एक दुबई में सेंटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed