{"_id":"98e54f5abe1de76d338779e9adeb83a7","slug":"educationist-dr-hari-singh-gaur-145th-anniversary-celebrated-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई डॉ. हरीसिंह गौर की जयंती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
धूमधाम से मनाई गई डॉ. हरीसिंह गौर की जयंती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 27 Nov 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान शिक्षाविद् डॉ. हरीसिंह गौर की 145वीं जयंती राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाई गई। सर्वोच्च न्यायालय परिसर के राष्ट्रीय विधि संस्थान में आयोजित एक समारोह में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले मध्य प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में जुटे।
विज्ञापन
इस मौके पर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव और नोएडा में बसे मध्य प्रदेश के लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से “मध्य प्रदेश कुटंब” की शुरुआत भी की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. गौर के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की और उनके द्वारा किये गए महान कार्यों को याद किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कुटुंब में शामिल हुए लोगों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया और प्रदेश के लोगों को जोड़ने की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
साथ ही ऐसे अवसरों पर भविष्य में मिलने जुलने और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही प्रदेश से रोजगार की तलाश में दिल्ली आने वाले लोगों को हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन देने पर एक राय बनी।
मध्यप्रदेश कुटुंब के संयोजक गंगेश पांडे ने बताया कि “हम सभी के जीवन में श्रद्धेय हरिसिंह गौर का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने शिक्षा, क़ानून, वकालत, साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया और मध्यप्रदेश के शिक्षा जगत को नई दिशा दी। लिहाजा मध्यप्रदेश कुटुंब के पहले आयोजन के लिये उनकी जयंती सबसे अच्छा मौका था।”
कार्यक्रम का संचालन भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी दुर्गानाथ स्वर्णकार ने किया। कार्यक्रम में एबीपीन्यूज़ के सनसनी के एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी ने संक्षिप्त व्याख्यान दिया वहीं दिलीप कापसे ने अपने लिखे मध्य प्रदेश गान का पाठ किया।
इस मौके पर शिक्षा, कला, स्वास्थ्य, व्यवसाय और सरकारी एवं निजी संस्थानों में कार्यरत प्रदेश की प्रतिभाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।