फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ED wants non bailable warrant against Lalit Modi

ललित के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट पहुंचा ईडी

Tue, 28 Jul 2015 09:27 AM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
ED wants non bailable warrant against Lalit Modi

आईपीएल के विवादित पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की गिरफ्तारी का रास्ता जल्द साफ हो सकता है। उनके खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई की एक विशेष अदालत में गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए अर्जी दाखिल कर दी है।

विज्ञापन


ईडी द्वारा भेजे गए समन पर प्रतिक्रिया न देने के बाद ईडी ने ललित मोदी के खिलाफ विशेष पीएमएलए (मनी लांड्रिंग निवारण अधिनियम) अदालत का रुख किया है। ललित मोदी ने इन दिनों लंदन को अपना ठिकाना बना लिया है।
विज्ञापन


ईडी के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमने ललित मोदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए अदालत का रुख किया है क्योंकि इस महीने की शुरुआत में ललित मोदी को भेजे गए समन का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के वकील ने लौटाया समन

ED wants non bailable warrant against Lalit Modi

ई़डी ने पहले मोदी के भारत स्थित वकील के जरिए उन्हें समन भेजा था। हालांकि उनके वकील ने यह कहते हुए समन एजेंसी को लौटा दिया कि वह इसे रिसीव करने के लिए आधिकारिक व्यक्ति नहीं हैं।

इसके बाद एजेंसी के अधिकारियों ने मोदी को ई-मेल के जरिए भी समन भेजा था। ललित मोदी ने साल 2010 में भारत छोड़ दिया था। ईडी के अधिकारी ने कहा, ‘मोदी अथवा उनके वकील की ओर से हमसे कोई संपर्क नहीं किया गया है।

लिहाजा, हमने गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए अदालत का रुख किया है।’पिछले हफ्ते अदालत ने इसी मामले में सिंगापुर और मॉरिशस की सरकार को अनुरोध पत्र (लेटर्स रोगेटरी) जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed