{"_id":"2835ca9b3a7a0c1bb3a22362fb0e3d68","slug":"ed-three-week-deadline-for-lalit-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने ललित मोदी को दी तीन हफ्ते की डेडलाइन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ईडी ने ललित मोदी को दी तीन हफ्ते की डेडलाइन
एजेंसी/ मुंबई
Updated Tue, 07 Jul 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को समन भेजा है। सूत्रों के अनुसार मोदी को तीन हफ्ते के भीतर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
ईडी के एक सूत्र ने बताया कि मोदी को उनके अटार्नी के माध्यम से पिछले हफ्ते समन जारी किया गया है। वह एक सुनवाई के लिए जांच एजेंसी के सामने आए थे।
यह केस 2008 में आईपीएल के टेलीविजन अधिकार को लेकर वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप और मल्टी स्क्रीन मीडिया के बीच हुई 425 करोड़ रुपये की डील से जुड़ा है। आरोप लगे थे कि इन रुपयों का भुगतान अवैध तरीके से किया गया है।
विज्ञापन
इस पर ईडी ने फेमा के तहत 2009 में जांच शुरू की थी। इस मामले में पिछले हफ्ते बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख एन श्रीनिवासन का भी बयान दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन