फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ED seized 700 crore of assets of former minister

ईडी ने जब्त की घोटालेबाज पूर्व मंत्री की 700 करोड़ की संपत्ति

Thu, 02 Apr 2015 09:27 AM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
ED seized 700 crore of assets of former minister

भ्रष्टाचार और घोटाले में लिप्त रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी ने एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री की 700 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली। ईडी ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पूर्व दूरसंचार मंत्री रहे दयानिधि मारन की 700 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली।

विज्ञापन


बताया जाता है कि यूपीए सरकार में डीएमके कोटे से पूर्व दूरसंचार मंत्री रहे दयानिधि मारन के साथ ही उनके सहयोगियों की संपत्ति भी जब्त की गई है। ईडी की यह कार्रवाई एयरसेल-मैक्सिस डील में उनकी संलिप्तता साबित होने के बाद की गई है जिसमें उनके खिलाफ सैकडों करोड़ का अनैतिक लाभ कमाने का आरोप है।
विज्ञापन


ईडी मामले में लंबे समय से दयानिधि मारन और उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच कर रही थी, जिसमें आरोपों की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि दयानिधि मारन अपने चचेरे भाई और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के साथ टूजी घोटाले में भी आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरसेल-मैक्सिस डील में हुई कार्रवाई

ED seized 700 crore of assets of former minister

बता दें कि यूपीए सरकार में दयानिधि मारन टेलीकॉम मिनिस्टर रहे थे। जिसमें उनपर दूरसंचार कंपनी एयरसेल को नुकसान पहुंचाते हुए मैक्सिस कंपनी को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे।

आरोप यह भी था कि उन्होंने जबरन एयरसेल कंपनी को नुकसान पहुंचाया जिसकी एवज में उनके स्वामित्व वाली कंपनी सन टीवी को लाभ पहुंचाया गया। दयानिधि मारन ने अपने कार्यकाल के दौरान एयरसेल के शिवशंकरन पर कंपनी बेचने के लिए दबाव बनाया था।

मारन ने शिवशंकरन की अर्जी को 2 वर्षों तक टाल कर रखा था। बाद में मारन टेक्सटाइल मिनिस्टर बनाए गए लेकिन सीबीआई द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। ताजा मामले में ईडी ने दयानिधि मारन और उनके सहयोगियों की कुल 700 करोड़ की संपति को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed