अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के बाद अब ललित मोदी का काउनडॉउन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉड्रिंग और अन्य मामलों में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को जल्द से जल्द भारत लाना चाहता है। इंटरपोल द्वारा रेड कार्नर नोटिस जारी करने में हो रही देरी को देखते हुए ईडी ने गृह मंत्रालय से आग्रह किया है कि मोदी के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन के साथ प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने इस बारे में मंत्रालय से आधिकारिक आग्रह किया है। एजेंसी ने मुंबई की एक अदालत द्वारा मोदी के खिलाफ हाल ही में जारी गैर जमानती वारंट को आधार बनाया है। इसमें इस बात की सूचना है कि मोदी ब्रिटेन में मौजूद हैं।
ईडी ने मंत्रालय को लिखा
सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ईडी के आग्रह पर विदेश मंत्रालय के साथ विचार कर रहा है। मोदी पर आरोप है कि उन्होंने 2009 आईपीएल के विदेशी प्रसारण अधिकार को लेकर बीसीसीआई तथा इंडियन प्रीमियर लीग के साथ धोखेबाजी की। हालांकि पूर्व आईपीएल आयुक्त ने इससे इनकार किया है।