आईपीएल सट्टेबाजी मामले में बड़ी कार्रवाई, दर्जनों गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में सट्टेबाजी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को दिल्ली, गुड़गांव देश के अलग-अलग शहरों में छापे मारी की। इस कार्रवाई में कई बुकीज गिरफ्तारी हुई है।
सट्टेबाजी में बड़े सिंडिकेट के जुड़े होने की आशंका है। जांच में यह पहलू भी जुड़ा है कि सट्टेबाजी में हवाला व मनीलांड्रिंग का पैसा तो शामिल नहीं है। सूत्रों के मुताबिक छापे प्रवर्तन निदेशालय की अहमदाबाद इकाई ने स्थानीय कार्यालय की मदद से मारे हैं।
छापे कई संदिग्धों के खिलाफ मारे गए हैं जो हाल में हुए आईपीएल मैचों में बुकी के तौर पर सक्रिय रहे हैं। छापों के दौरान मोबाइल फोन, दस्तावेज और कम्पयूटर्स जब्त कर लिए गए हैं।
दिल्ली-गुड़गांव में चार जगह मारे छापे
दिल्ली में करोल बाग और शास्त्री नगर के अलावा गुड़गांव में भी छापे मारे गए। ईडी के अहमदाबाद कार्यालय ने 19 मार्च को एक रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया और इस सिलसिले में वडोदरा के एक फॉर्म हाउस से कई बुकीज को गिरफ्तार किया।
बाद में सट्टेबाजी के आरोप में 13 अन्य गिरफ्तारियां भी हुईं। छब्बीस मार्च को ईडी की अहमदाबाद इकाई ने दो प्रमुख संदिग्धों और कई अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस भी दर्ज किया।
सट्टेबाजी रैकेट में चार हजार करोड़ रुपया शामिल होने का अनुमान है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज, आपराधिक साजिश संबंधी धाराएं लगाई गई हैं।