फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ed raided home of NCP leader bhujbal

छगन भुजबल के ठिकानों पर छापा, भतीजा गिरफ्तार

Tue, 02 Feb 2016 08:08 AM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 08:08 AM IST
विज्ञापन
ed raided home of NCP leader bhujbal

नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में एनसीपी नेता व पूर्व मंत्री छगन भुजबल के भतीजे पूर्व सांसद समीर भुजबल को ईडी ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया, इससे भुजबल परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


इससे पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके परिवार के कई ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी को भुजबल परिवार के 62 बैंक खातों का भी पता चला है। वहीं एनसीपी ने राजनीतिक बदले का आरोप लगाते हुए इसे भाजपा के इशारे पर हुई कार्रवाई बताया है।
विज्ञापन


ईडी ने समीर से छह घंटे तक पूछताछ की, बताया जा रहा है कि वह एजेंसी को सहयोग नहीं कर रहे थे,  इसके बाद एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार समीर को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक एक दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम ने सोमवार को मुंबई में छगन भुजबल, उनके बेटे पंकज भुजबल और भतीजे समीर भुजबल के घर तथा दफ्तरों सहित नौ ठिकानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई देर शाम तक चली।

नई दिल्ली महाराष्ट्र सदन घोटाले में हुई छापेमारी

ed raided home of NCP leader bhujbal

इससे पहले पिछले साल जून में महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भुजबल परिवार के 19 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद भुजबल के धनबल का साम्राज्य उजागर हुआ था।

महाराष्ट्र सदन घोटाले में भुजबल पर 900-1100 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप है। बीते बृहस्पतिवार को बांबे हाईकोर्ट ने ईडी को इस मामले से जुड़ी मनी लांड्रिंग पर चार सप्ताह के भीतर प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। मामले की जांच में आरोपियों के असहयोग के मुद्दे पर हाईकोर्ट ने कहा था कि ईडी के पास कार्रवाई के लिए पर्याप्त अधिकार हैं, जिसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

किसी भी समय गिरफ्तार हो सकते हैं छगन भुजबल: सोमैया
भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने दावा किया है कि छगन भुजबल की गिरफ्तारी तय है। उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है। सोमैया ने कहा कि भुजबल के 62 बैंक खातों का पता चला है, जिसमें आर्थिक लेनदेन में भारी अनियमितता पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed