फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ED freeze two bank accounts of Lalit Modi

सिंगापुर में ईडी ने कराए ललित मोदी के दो खाते सील

Mon, 17 Aug 2015 12:12 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
ED freeze two bank accounts of Lalit Modi

पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी पर पकड़ मजबूत करते हुए ईडी ने सिंगापुर में दो खाते सील करवा दिए हैं। सरकार ने सिंगापुर सरकार से ललित मोदी के खिलाफ आईपीएल के राइट्स को लेकर लेन-देन पर जांच करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन


अब खाते सील होने के बाद सरकार ने सिंगापुर सरकार से खाते की रकम जोकि करोड़ों में बतायी जा रही है भारत ट्रांस्फर करने का आग्रह किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार जल्द ही ललित मोदी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कर सकती है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मनी लॉड्रिंग के मामले में ललित मोदी पर सिंगापुर में सोनी की सहायक कंपनी मल्टी स्क्रीन मीडिया (एमएसएम) और वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप (डब्ल्यूएसजी) के साथ मैच का करार था। जो संदेह के घेरे में है। ईडी ने सोनी की सहायक कंपनियों के खाते की जानकारी भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एमएसएम को 2009 आईपीएल के मीडिया अधिकार 470 करोड़ रुपये में दिए गए थे। आरोप है कि मोदी ने पिछले दरवाजे से सोनी के साथ समझौता किया, जिसमें एमएसएम ने डब्ल्यूएसजी को 125 करोड़ रुपए का भुगतान किया। ईडी का मानना है कि इस मामले में मोदी को फायदा हुआ है।

बीसीसीआई बना गारंटर

ED freeze two bank accounts of Lalit Modi

इस मामले में बीसीसीआई को गारंटर बनाया गया था। मोदी ने बीसीसीआई को इस बारे में कुछ नहीं बताया। जांच के आधार पर मोदी के प्रत्यर्पण के लिए रेड कॉर्नर इंटरपोल नोटिस जारी किया जा सकता है।

खबर के मुताबिक ईडी दो साल तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं ले रही थी। 2013 में यूनाइटेड किंगडम ने वाइज्ड एलआर मांगा, इसके बाद भी प्रवर्तन निदेशालय ने एलआर नहीं भेजा।

इसका नतीजा यह हुआ कि 2010 में भारत सरकार द्वारा पासपोर्ट रद्द कर दिए जाने के बाद भी ललित मोदी ब्रिटेन में ही रहे।ललित मोदी प्रकरण में भाजपा नेताओं का नाम उछलने के बाद केंद्र सरकार हरकत में आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed