{"_id":"26ae791e-5974-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ed-attaches-rs-143-cr-assets-in-jagan-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने जब्त की जगन की 143 करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ईडी ने जब्त की जगन की 143 करोड़ की संपत्ति
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 08 Jan 2013 02:46 PM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगनमोहन रेड्डी पर शिकंजा कसते हुए आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनकी 143 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी ने बीते दिनों कार्रवाई करते हुए जगन की 143 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।
गौरतलब है कि वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाईएस जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पिछले दिनों उनकी न्यायिक हिरासत अवधि 17 जनवरी तक बढ़ा दी।
विज्ञापन
इस मामले के अन्य आरोपियों की भी न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी गई है। पिछले साल 27 मई को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए जगन अभी चंचलगुडा सेंट्रल जेल में हैं।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी उद्योगपति एन. प्रसाद और वरिष्ठ नौकरशाह के. वी. ब्रह्मानंद रेड्डी के अलावा कई अन्य आरोपी भी इसी जेल में बंद हैं।