ईडी ने अमेरिका में जब्त की 1000 करोड़ की जमीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देश के एक सबसे बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में अमेरिका में 1280 एकड़ जमीन जब्त की है।
ईडी की अहमदाबाद जोनल यूनिट ने कैलिफोर्निया में 1000 करोड़ रुपये की जमीन जब्त की है, जो अपने तरह की पहली कार्रवाई है।
निदेशालय की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा है कि अहमदाबाद जोनल यूनिट के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ईडी इंदौर ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रिंग कानून के तहत बैंक के साथ धोखाधड़ी के मामले में जूम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और विजय चौधरी की 1280 एकड़ जमीन जब्त की है।
बैंक लोन धोखाधड़ी का सबसे बड़ा मामला
अधिकारियों का कहना है कि देश में बैंक लोन धोखाधड़ी का यह एक सबसे बड़ा मामला है। लोन मंजूर करने वाले कुछ अधिकारियों को निलंबित करने के बाद सीबीआई ने भी मामले की अलग से जांच शुरू की थी।
जूम डेवलपर्स और उसके प्रोमोटर विजय चौधरी इंदौर और मुंबई में कारोबार करते हैं। भगौड़ा घोषित चौधरी ने यूरोप में विभिन्न रियल्टी परियोजनाओं के लिए अलग-अलग बैंकों से 2200 करोड़ रुपये का लोन लिया था। लेकिन, ऐसी कोई परियोजना शुरू ही नहीं की गई और कथिततौर पर चौधरी पैसा लेकर फरार हो गए।
पिछले माह कंपनी के एक निदेशक शरद काबरा को ईडी इंदौर की टीम ने गिरफ्तार किया था।
चौधरी के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।