फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ED attaches former UP minister's properties worth Rs 200 crore in NRHM scam

NRHM घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 196 करोड़ की संपत्ति जब्त

Wed, 23 Sep 2015 10:00 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
ED attaches former UP minister's properties worth Rs 200 crore in NRHM scam

मायावती सरकार के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में हुए घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए 196 करोड़ की संपत्ति जब्त की। ईडी ने लखनऊ और दिल्ली में इन संपत्तियों को जब्त किया है।

विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक ईडी ने दिल्ली और लखनऊ में 196 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया। खबरों के मुताबिक यह संपत्तियां बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की बताई जा रही हैं। ईडी ने राष्ट्रीय राजधानी के करोल बाग इलाके में एक संपत्ति जब्त की।
विज्ञापन


हाल ही में सीबीआई ने कहा था कि एनआरएचएम में हुए घोटाले के मामले में जल्द ही उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भूमिका की जांच की जाएगी। सीबीआई के इसी बयान के बाद ईडी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती से हो सकती है पूछताछ

ED attaches former UP minister's properties worth Rs 200 crore in NRHM scam

बताया जाता है कि इस कार्रवाई के बाद 2007-12 तक उत्तर प्रदेश की सत्ता में रही बसपा सुप्रीमो से जल्द ही पूछताछ की जा सकती है। इस पूछताछ में घोटाले में उनकी भूमिका को लेकर सवाल किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि मायावती सरकार में हुए इस करोड़ो के घोटाले में बाबू सिंह कुशवाहा मुख्य आरोपी थे। सत्ता परिवर्तन के बाद कुशवाहा ने बसपा का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था और उसी के टिकट पर चुनाव भी लड़े थे। यह मामला कई साल से शांत पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed