फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ED attaches 110 crore property of Chagan Bhujbal

भुजबल की 110 करोड़ की संपत्ति जब्त

Tue, 22 Dec 2015 07:05 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
ED attaches 110 crore property of Chagan Bhujbal

प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र सदन घोटाले में एनसीपी नेता छगन भुजबल की कई संपत्तियों को जब्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार जब्त की गयीं संपत्तियों की कीमत 110 करोड़ रुपए है।

विज्ञापन


ये संपत्तियां मुंबई के बांद्रा और सांताक्रूज में स्थित बतायी जा रही हैं। इससे पूर्व सोमवार को ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि भुजबल को इस केस में कोई क्लीनचिट नहीं दी गई है।
विज्ञापन


उनसे एक कार्यक्रम के दौरान ये सवाल पूछा गया था कि क्या सदल घोटाले में भुजबल को क्लीनचिट दे दी गयी है?

उल्लेखनीय है कि सदन घोटाले में भुजबल के कार्यकाल के दौरान दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में एक इमारत निर्माण के लिए नियमों को ताक पर रखकर एक कंपनी को कॉट्रेक्ट दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भुजबल के लोक निर्माण मंत्री रहते हुए घोटाला

ED attaches 110 crore property of Chagan Bhujbal

उन्होंने कहा कि भुजबल समेत जो भी लोग जांच का सामना कर रहे हैं, उन्हें जवाब के लिए प्रश्नावली भेजी गयी है और ब्यूरो इस प्रक्रिया में लगा है कि मामले में जल्द से जल्द सुलझाया जाए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र सदन घोटाले को लेकर छगन भुजबल के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को मंजूरी दी थी।

एसीबी ने जून में भुजबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और जुलाई में आरोप पत्र दायर करने के लिए उसने सरकार से पहले अनुमति मांगी थी। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में पिछली कांग्रेस-एनसीपी सरकार के दौरान लोक निर्माण मंत्री थे जब ये घोटाला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed