फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   eci take action against sonia gandhi!

सोनिया के खिलाफ कार्रवाई करेगा चुनाव आयोग!

Fri, 04 Apr 2014 08:07 AM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
eci take action against sonia gandhi!

मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपथ ने कहा है कि आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी से मुलाकात को संज्ञान में लिया है। इस मुद्दे पर विधिवत शिकायत आने पर आयोग जरूरी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के हेलीकाप्टर को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान की इजाजत में देरी किए जाने के संबंध में नागरिक उड्ययन मंत्रालय से रिपोर्ट तलब की गई है। संपथ ने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आयोग ने तैयारियों की समीक्षा की गई है।
विज्ञापन


जम्मू में चुनाव से पहले राजनीतिक दलों और प्रशासनिक अफसरों की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए संपथ ने कहा कि सोनिया की शाही इमाम से मुलाकात के मामले में आयोग विधिवत शिकायत की प्रतीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया गांधी मिली थी बुखारी से

eci take action against sonia gandhi!

ऐसे मामलों में शिकायत आने के बाद ही तथ्यों की जांच कर कार्रवाई की जाती है। गौरतलब है कि सोनिया और इमाम की मुलाकात एक अप्रैल को हुई थी। भाजपा ने इस पर आयोग से स्वत: संज्ञान लेने की अपील की थी।

सोनिया ने मुस्लिमों से अपील की थी कि उनके वोटों में बिखराव नहीं हो। भाजपा ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है। मोदी के हेलीकाप्टर को उड़ाने की इजाजत में देर किए जाने के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस संबंध में सिविल एविएशन मंत्रालय के उत्तर की प्रतीक्षा की जा रही है।

मोदी ने आरोप लगाया था कि एक अप्रैल को उनके हेलीकाप्टर को उड़ान भरने की इजाजत देने में जानबूझकर देर की गई जिसके कारण वह बरेली की सभा में देर से पहुंचे।

रिश्वत मामले में सात हो चुके निलंबित

eci take action against sonia gandhi!

भाजपा ने इस बारे में आयोग से विधिवत शिकायत भी की थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण के मतदान के दिन भाजपा का घोषणा पत्र जारी होने के बारे में पूछे जाने पर संपत ने कहा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है।

दिल्ली और हरियाणा में चुनाव कर्मियों द्वारा रिश्वत लेकर फर्जी मतदाता बनाने की शिकायतों और संबंधित स्टिंग आपरेशन के बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस मामले में सात कर्मियों को निलंबित किया गया है जो प्रारंभिक जांच में दोषी दिखते हैं।

उन्होंने कहा कि फर्जी नामों की जांच शुरू हो गई है। मतदाता सूची की जांच होगी। मामले की समीक्षा की जाएगी। अगर गलत नाम शामिल हुए हैं तो उन्हें सूची से हटा दिया जाएगा। आयोग मतदान की पवित्रता के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed