फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Election Commission Gave Notice to Raj Thackeray

राज ठाकरे को चुनाव आयोग का नोटिस

Tue, 14 Oct 2014 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Oct 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
Election Commission Gave Notice to Raj Thackeray

सत्ता में आने के बाद राज्य में बाहर से लोगों का प्रवेश बंद करने की चेतावनी देने वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को इस बयान के लिए चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


प्रथम दृश्यता चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए ईसी ने राज ठाकरे को नोटिस भेज कर 15 अक्तूबर सुबह तक जवाब मांगा है। यदि राज ने जवाब नहीं दिया तो उसके बाद आयोग आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लेगा।
विज्ञापन


घाटकोपर विधानसभा सीट पर एक चुनावी बैठक के दौरान राज ठाकरे ने कहा था कि जिस दिन से आप मुझे राज्य की सत्ता सौंप देंगे उसी दिन से महाराष्ट्र में पैदा होने वाला हर रोजगार केवल राज्य के मराठी लड़कों और लड़कियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य राज्यों के लोगों को यहां कोई रोजगार नहीं दिया जाएगा। उनके प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। ट्रेन से उतरते ही उनकी जांच पड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed