फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   EC send notice to amit shah on bjp leader remark

BJP नेता के बयान पर EC ने शाह को भेजा नोटिस

Wed, 23 Sep 2015 01:41 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
EC send notice to amit shah on bjp leader remark

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता जॉय बनर्जी की टिप्पणी से कुपित चुनाव आयोग ने अमित शाह को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष को भेजे नोटिस में जॉय के उस बयान पर सफाई मांगी गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग भाजपा के 'नियंत्रण' में है और आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हीं की पार्टी की जीत होगी। चुनाव आयोग ने अमित शाह को अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का समय दिया है। उन्हें शुक्रवार तक जवाब देना होगा।

शाह को भेजे पत्र में चुनाव आयोग ने भाजपा नेता जॉय बनर्जी के बयान का जिक्र करते हुए कहा है, 'आयोग बनर्जी के बयान को अपनी निष्ठा की अवमानना के बराबर मानता है, क्योंकि ये बयान अयोग की तटस्थता, स्वायत्तता और स्वतंत्रता की बावत् आम आदमी की राय को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन

जॉय के बयान पर भाजपा ने दी ये सफाई

EC send notice to amit shah on bjp leader remark

जॉय बनर्जी ने विवाद‌ित बयान 20 सितंबर को बीरभूम में एक सभा में दिया था। बीरभूम के मयुरेश्वर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग उनकी पार्टी के नियंत्रण में है और पार्टी ये तय करेगी की बंगाल में विधानसभा चुनावों में पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएं।

शाह को भेजे गए पत्र में चुनाव आयोग भाजपा को तीन दिन में बनर्जी के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। आयोग ने पत्र के साथ वह जॉय के बयान की सीडी भी भेजी है। आयोग के पत्र के बाद भाजपा ने कहा है कि जॉय के बयान से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने व्यक्तिगत बयान दिया था और वह उसके लिए माफी भी मांग चुके हैं।

भाजपा सचिव श्रीकांत शर्मा  ने कहा‌ है कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्‍था है और पार्टी उसकी स्वायत्तता का पूरा सम्मान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed