फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ec pulls up k'taka cm for using derogatory word against modi

अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर सीएम को डांट

Fri, 11 Apr 2014 11:34 AM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
ec pulls up k'taka cm for using derogatory word against modi

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के लिए चुनाव आयोग ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को डांट लगाई है।

विज्ञापन


आयोग ने मुख्यमंत्री के स्पष्टीकरण को खारिज करते हुए भविष्य में सचेत रहने को कहा है।

पिछले महीने 23 मार्च को सिद्धारमैया ने मैसूर में प्रचार के दौरान मोदी को ‘नरहंतक’ (बड़ी संख्या में लोगों को मारने वाला) कहा था। चुनाव आयोग ने प्रथम दृष्ट्या इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री को नोटिस दिया था।

विज्ञापन

'मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी स्वीकार्य नहीं'

ec pulls up k'taka cm for using derogatory word against modi

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की ओर से नोटिस पर दिये गये जवाब को खारिज करते हुए आयोग ने कहा कि मोदी की सरकार व प्रशासन के बारे में टिप्पणी अलग बात है लेकिन व्यक्ति के रूप में उन पर की गई टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।

चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा, ‘बड़ी पार्टी के नेता के खिलाफ शब्दों के इस्तेमाल पर आपके स्पष्टीकरण को स्वीकार नहीं किया जा सकता क्योंकि इन शब्दों के माध्यम से सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी की आलोचना की गई है न कि उनकी सरकारी पॉलिसी की। इसलिए चुनाव आयोग इस तरह के अभद्र शब्दों के लिए आपको चेताने का फैसला किया है और भविष्य में आप इस बारे में सावधानी बरतें।’

आजम पर भी लटकी आयोग की तलवार

ec pulls up k'taka cm for using derogatory word against modi

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के काबीना मंत्री आजम खां को उनके विभिन्न बयानों व भाषणों के बारे में मिली शिकायतों को प्रथम दृष्टया आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए उनसे नोटिस का जवाब 11 अप्रैल तक देने को कहा है।

आयोग ने नौ अप्रैल को आजम खां को भेजे गए एक नोटिस में भाजपा और गाजियाबाद व रामपुर जिला प्रशासन की ओर से मिली शिकायतों के आधार पर नोटिस भेजा है।

आयोग ने पांच अप्रैल को रामपुर में मोदी को कुत्ते के बच्चे का बड़ा भाई कहने, सरकारी कर्मचारियों को 17 मई के बाद की धमकी देते हुए हद में रहने की चेतावनी देने और रामपुर में ही मोदी को गुंडा नंबर वन कहने संबंधी बयान को गंभीर माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed