फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   EC dismisses demand of Parties to stop Man Ki Baat

महा-गठबंधन को झटका, जारी रहेगी 'मन की बात'

Sat, 19 Sep 2015 09:26 AM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
EC dismisses demand of Parties to stop Man Ki Baat

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया है। कांग्रेस, जदयू और राजद के महागठबंधन ने बिहार चुनाव तक इस कार्यक्रम पर रोक की मांग की थी।

विज्ञापन


महागठबंधन का तर्क था कि इससे आचार संहिता को उल्लंघन होगा और वोटरों को प्रभावित किया जा सकता है। चुनाव आयोग के ताजा फैसले के बाद अब 20 सितम्बर को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हो सकेगा।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि आचार संहिता से रोजाना होने वाली गतिविधियां प्रभावित नहीं होती हैं और पहले से चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर रोक नहीं लगायी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोक उन्हीं कार्यक्रमों पर लगती है जहां ऐलान होते हैं

EC dismisses demand of Parties to stop Man Ki Baat

आचार संहिता उन गतिविधियों पर ही रोक लगाती है जिसमें ऐलान और नई नीतियां शामिल हैं जो वोटरों को प्रभावित कर सकती हैं।

अब तक मन की बात में प्रधानमंत्री किसानों, छात्रों, शिक्षकों को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने कई महत्‍वपूर्ण विषयों पर राय भी व्यक्त की है। 20 सितम्बर को इस कार्यक्रम का 12वां प्रसारण प्रस्तावित है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस समेत अन्य दलों ने मोदी पर मन की बात से वोटरों को लुभाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से मन की कार्यक्रम बिहार चुनाव तक रद्द रखने की बात कही थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed