{"_id":"b10a3b262ae31bcdb6313c756ecdfa6a","slug":"earthquake-in-northeast-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से हिले भारत के कई राज्य","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भूकंप के झटकों से हिले भारत के कई राज्य
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 22 May 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के उत्तर और पूर्वी इलाकों में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 9:52 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के पारादीप गढ़ में रहा। भूकंप की वजह से करीब 40 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। फिलहाल कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
कोलकाता, चेन्नई, भुवनेश्वर और रांची समेत कई शहरों में झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। पटना, सासाराम, रांची, जमशेदपुर, हैदराबाद और चेन्नई से भी भूकंप के झटके महसूस होने की खबरें हैं।
विज्ञापन
हालांकि दिल्ली, गाजियाबाद, गुड़गांव में झटकों की तीव्रता उतनी अधिक महसूस नहीं की गई, लेकिन यहां ऊंची इमारतों में रहने वाले कई लोगों हल्के झटके महसूस किए।
पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज समुद्री लहरें उठने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने सुनामी आने के खतरे से इनकार किया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के महानिदेशक एलएस राठौड़ के मुताबिक भूकंप का केंद्र पारादीप से 60 किलोमीटर पूर्व में 10 किमी की गहराई में था। 5.6 तीव्रता का भूकंप मध्यम तीव्रता का माना जाता है।
इससे पूर्व मंगलवार को हिमाचल के कुल्लू केंद्र पर तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 बताई गई थी और गहराई 5 किमी की थी।