फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Earthquake in north east india on near India-Myanmar border

पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके, 8 की मौत 100 घायल

Mon, 04 Jan 2016 10:45 AM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
Earthquake in north east india on near India-Myanmar border

अल सुबह जब पूरा देश चैन की नींद सो रहा था तब पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई और इसका केंद्र मणिपुर था। भूकंप की वजह से अब तक आठ लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। इस बीच सुबह 9.27 बजे एक बार फिर से 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके आए।

विज्ञापन


सोमवार तड़के सुबह करीब 4:35 बजे भूकंप के झटके से पूरा पूर्वोत्तर भारत हिल गया। भूकंप का केंद्र जमीन के महज 17 किमी नीचे था जिसकी वजह से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का असर देश के 11 राज्यों में महसूस किया गया। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई मकान धराशायी हो गए।
विज्ञापन


भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए और लोगों का आगाह करने लगे। भूकंप के झटके असम, बिहार, मणिपुर, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, समेत पूर्वोत्तर भारत में महसूस किए गए। इस भूकंप का असर इंफाल से लेकर बांग्लादेश तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिन चेनगेफा ने अमर उजाला को बताया, 'अपनी जिंदगी में पहली बार मैनें इतना भयानक भूकंप महसूस किया। भूकंप महसूस करते ही मैं घर से बाहर भागी। यह महसूस कर सकती थी कि धरती हिल रही है। इससे भी ज्यादा मैं अपने भाई के लिए चिंतित थी जो गुवाहटी में पांचवे फ्लोर पर रहता है। बात करने के बाद पता चला कि सब कुछ ठीक है।'

बांग्लादेश में भी झटके

Earthquake in north east india on near India-Myanmar border

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गुवाहाटी से प्रशांत केसरवानी ने अमर उजाला को बताया कि वहां भूकंप के तेज झटके 4.40 से 4.50 के बीच झटके महसूस किए गए। डिंग चेंग गफा ने फेसबुक पर लिखा कि गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ तक के लोग जग गए होंगे।

मणिपुर के तमेललांग में भूकंप का केंद्र होने की पुष्टि हुई है। अभी इस भूकंप में क्या नुकसान हुआ, इस बात का पता नहीं चल पाया है। सोशल मीडिया पर पूर्वोत्तर भारत में रहने वाले लोग अपने डर को बयां कर रहे हैं। साथ ही अपने परिजनों और परिचितों के प्रति चिंतित हैं। भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, अरूणांचल में भी महसूस किए गए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed