{"_id":"6f36c92a-18d8-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"earthquake-in-madhya-pradesh-and-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके
जबलपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Oct 2012 11:51 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में बृहस्पतिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और घबरा कर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र रायपुर के निदेशक एमएल साहू के मुताबिक सुबह 8.03 बजे छत्तीसगढ़ के सरगुजा और मध्य प्रदेश के बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
निकटवर्ती बरगी हिल्स स्थित वेधशाला के एक प्रभारी वैज्ञानिक के अनुसार इन इलाकों में सुबह कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जबलपुर से 150 किलोमीटर दूर स्थित था।
विज्ञापन