{"_id":"6dae83c6-2847-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"earth-quake-jolts-chamba-kangra-border-in-hp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप से थर्राया कांगड़ा, चंबा और लाहौल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भूकंप से थर्राया कांगड़ा, चंबा और लाहौल
धर्मशाला/ मैकलोडगंज/ब्यूरो
Updated Wed, 07 Nov 2012 12:53 AM IST
विज्ञापन
भूकंप के झटकों से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र कांगड़ा और चंबा मंगलवार को फिर हिल उठे हैं। शाम 5:51 बजे आए झटके की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.01 आंकी गई है, जबकि इसकी गहराई पांच किलोमीटर आंकी गई।
विज्ञापन
भूकंप का केंद्र कांगड़ा और चंबा जिला का बार्डर एरिया बताया गया। इससे दोनों जिलों में नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। इससे पहले गत दो अक्तूबर को भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया था। इसके बाद तीन अक्तूबर और इसके बाद भी करीब तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
गत माह भी भूकंप के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों सुधीर वालिया, सुमन शर्मा, प्रमोद, जतिन और अनुराधा ने बताया कि भूकंप के झटकों से वह अपने घर से एकदम बाहर निकल आए। जिलाधीश कांगड़ा केआर भारती ने भूकंप के झटके आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भूकंप के हल्के झटकों से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन